महिला स्क्वैश टीम स्वर्ण से एक कदम दूर, पुरुष टीम को कांसा

Webdunia
शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (18:36 IST)
जकार्ता। भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में शुक्रवार को स्क्वैश स्पर्धा की महिला टीम वर्ग के सेमीफाइनल में गत चैंपियन मलेशिया को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली जबकि पुरुष टीम को हांगकांग के हाथों 0-2 से हारकर कांस्य से संतोष करना पड़ा।
 
भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन कर मलेशिया को चौंका दिया। भारतीय टीम का अब फाइनल में हांगकांग से मुकाबला होगा जिसने अन्य सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराया।
 
जोशना चिनप्पा ने हैरतअंगेज खेल दिखाते हुए 8 बार के विश्व चैंपियन और 5 बार की एशियाई महिला एकल चैंपियन निकोल डेविड को 5 गेमों के धुआंधार मैच में 12-10, 11-9, 6-11, 10-12, 11-9 से पराजित कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
 
दीपिका पल्लीकल ने लोऊ वी वर्न को लगातार गेमों में 11-2, 11-9, 11-7 से हराकर भारत को स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचा दिया। जोशना और दीपिका ने एकल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए थे और अब उनके पास टीम वर्ग में स्वर्ण जीतने का मौका है।
 
भारत ने पिछले एशियाई खेलों में पुरुष टीम और पुरुष व्यक्तिगत स्वर्ण, महिला टीम रजत और व्यक्तिगत महिला कांस्य पदक हासिल किया था। जोशना और दीपिका पिछले खेलों में महिला टीम का हिस्सा थीं और दीपिका ने कांस्य पदक भी जीता था।
 
इस बीच पुरुष टीम वर्ग में भारतीय टीम अपना पिछला खिताब गंवा बैठी। सौरभ घोषाल और हरिंदर पाल संधू अपने अपने एकल मैच गंवा बैठे और इस हार के साथ ही भारतीय टीम को इस बार कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। घोषाल ने अपना मैच 7-11, 9-11, 11-13 से गंवाया। इसके बाद संधू भी अपना मैच गंवा बैठे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख