एशियाई ऑनलाइन टीम शतरंज : भारतीय पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल में

Webdunia
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (18:26 IST)
चेन्नई।शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को एशियाई नेशन्स (क्षेत्रीय) ऑनलाइन शतरंज कप 2020 (Asian online team chess) चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि पुरुष टीम ने मंगोलिया पर संघर्षपूर्ण जीत से अंतिम चार में जगह बनाई।
 
भारतीय महिला टीम ने अंतिम आठ के दौर में किर्गीस्तान को दोनों मुकाबलों में आसानी से 4-0 और 3.5-0.5 से हराया। सेमीफाइनल शनिवार को खेला जाएगा, जिसमें भारतीय महिलाएं मंगोलिया का सामना करेंगी।
 
दूसरी तरफ भारतीय पुरुष टीम को मंगोलिया से कड़ी चुनौती मिली। उसने अपने दोनों मुकाबले 2.5-1.5 के समान अंतर से जीते। पुरुष टीम शनिवार को सेमीफाइनल में ईरान से भिड़ेगी।
 
युवा महिला ग्रैंड मास्टर आर वैशाली ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और अपने दोनों मैच जीते। उन्होंने अलेक्सांदा समागनोवा को जबकि पद्मिनी राउत और पी वी नंदिता ने भी अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की।
भक्ति कुलकर्णी ने दूसरे मैच में बेगिमाइ जैरबेक के खिलाफ केवल आधा अंक गंवाया।
 
वैशाली ने पूर्व के राउंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने शीर्ष बोर्ड पर 6.5 अंक के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। कप्तान मेरी एन गोम्स ने पांचवें बोर्ड पर पांच जीत से स्वर्ण पदक जीता था। पद्मिनी राउत को तीसरे बोर्ड पर नौ मेचों में 7.5 अंक के साथ रजत पदक मिला था।
 
पुरुषों के के शशिकिरण ने 9 में से 8 अंक लेकर दूसरे बोर्ड में रजत पदक हासिल किया। पुरुषों के सेमीफाइनल में निहाल सरीन कड़ी चुनौती पेश करने के बाद गैंजोरिग अमरतुवशिन से हार गए जबकि एस पी सेतुरमन और शशिकिरण ने जीत दर्ज की। सूर्य शेखर गांगुली ने ड्रॉ खेला।
 
दूसरे मैच में बी अधिबान और सरीन ने अपनी बाजियां जीती। शशिकिरण ने बाजी ड्रॉ खेली जबकि गांगुली को हार झेलनी पड़ी।टूर्नामेंट का फाइनल 25 अक्टूबर को खेला जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख