पेरिस ओलंपिक में कोकीन खरीदने की कोशिश करने वाला आस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी निलंबित

WD Sports Desk
बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (13:25 IST)
Paris Olympics : आस्ट्रेलिया के हॉकी खिलाड़ी टॉम क्रेग (Tom Craig) को पेरिस ओलंपिक के दौरान कोकीन खरीदने की कोशिश के आरोप में हॉकी आस्ट्रेलिया ने बारह महीने के लिए निलंबित कर दिया है।
 
क्रेग को 7 अगस्त की रात पेरिस में कोकीन खरीदने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था।
 
फ्रांस के अभियोजकों ने बयान जारी करके पुष्टि की थी कि 29 वर्ष के ओलंपियन और तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आपराधिक चेतावनी देकर एक रात हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया गया।

<

Hockey Australia has released a statement detailing a 12-month ban on Kookaburras player Tom Craig.

Craig was arrested but released without charge after trying to purchase cocaine in Paris after his Olympic campaign.

"Following an investigation into the arrest involving… pic.twitter.com/BhdNTH1OKw

— ABC SPORT (@abcsport) September 11, 2024 >
हॉकी आस्ट्रेलिया ने बुधवार को जारी बयान में कहा ,‘‘ राष्ट्रीय पुरूष हॉकी टीम के खिलाड़ी टॉम क्रेग की पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान गिरफ्तारी के मामले की जांच के बाद हॉकी आस्ट्रेलिया की नैतिकता ईकाई ने 12 महीने के लिये उन्हें निलंबित करने का फैसला लिया है ।’’
 
इसमें कहा गया ,‘‘ छह महीने पूर्ण निलंबन होगा और बाकी छह महीने उनके बर्ताव पर निर्भर करेंगे।’’
 
हॉकी आस्ट्रेलिया ने कहा कि क्रेग 2025 के लिए टीम में चयन के पात्र होंगे।
 
आस्ट्रेलियाई टीम पेरिस ओलंपिक में छठे स्थान पर रही थी।  (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख