अविनाश साबले ने 5000 मीटर रेस में तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड

Webdunia
शनिवार, 7 मई 2022 (18:20 IST)
कैलिफोर्निया:भारत के लंबी दूरी के शीर्ष धावक अविनाश साबले ने अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में जारी साउंड रनिंग ट्रैक मीट में शुक्रवार को 5000 मीटर वर्ग का 30 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।

साबले ने शुक्रवार को 13:25.65 मिनट में 5000 मीटर की रेस पूरी कर बहादुर प्रसाद का बर्मिंघम में 1992 में बनाया हुआ 13:29.70 का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। टोक्यो ऑलंपिक्स में 1500 मीटर वर्ग के विजेता नॉर्वे के जेकब इंगेब्रिग्टसन ने 13:02.03 के समय के साथ इस रेस को जीता।साउंड रनिंग ट्रैक मीट एक विश्व एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर कांस्य स्तरीय प्रतियोगिता है।

साबले दूसरी बार 5000 मीटर रेस में हिस्सा ले रहे थे। इससे पहले वह कोझिकोड में आयोजित फेडरेशन कप में 13:39.43 मिनट की टाइमिंग के साथ 5000 मीटर में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

27 वर्षीय साबले अब तक 3000 मीटर स्टीपलचेज़, 5000 मीटर रेस और हाफ़-मैराथन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में 2020 में हाफ़-मैराथॉन का रिकॉर्ड अपने नाम किया था जबकि 3000 मीटर स्टीपलचेज़ का कीर्तिमान उन्होंने तिरुवनंथपुरम में आयोजित ग्रां प्री में स्थापित किया था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख