Hanuman Chalisa

BCCI ने उम्र की धोखाधड़ी रोकने के लिए कसा शिकंजा, 24 घंटे चालू रहेगी हेल्पलाइन

Webdunia
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019 (22:15 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने क्रिकेट में उम्र की धोखाधड़ी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट में उम्र की धोखाधड़ी रोकने की अपनी कोशिशों को आगे बढ़ाते हुए सभी क्रिकेटरों, टीम सपोर्ट स्टाफ और सभी राज्य क्रिकेट संघों के प्रशासकों को हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए हैं।
 
बीसीसीआई की डोपिंग रोधी और भ्रष्टाचार रोधी टीमें सभी क्रिकेटरों, टीम सपोर्ट स्टाफ और सभी राज्य क्रिकेट संघों के सदस्यों के बीच जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं ताकि डोपिंग को लेकर पूछताछ, भ्रष्टाचार को लेकर किसी तरह का संपर्क और उम्र की धोखाधड़ी को लेकर कोई भी शिकायत दर्ज कराई जा सके।
 
बीसीसीआई की डोपिंग रोधी हेल्पलाइन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी ताकि क्रिकेटर किसी भी दवा सम्बन्धी अपने सवाल पूछ सकें। हेल्पलाइन नंबरों के साथ एक बैनर सभी स्थलों पर ड्रेसिंग रूम में लगा रहेगा जहां 2019-20 के घरेलू सत्र के दौरान क्रिकेट मैच खेले जाने हैं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की शिकायत इन नंबरों पर की जा सकती है। शिकायत करने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख