भुवनेश्वर होगा विश्व हॉकी लीग 2017 और विश्व कप 2018 का मेजबान

Webdunia
सोमवार, 27 मार्च 2017 (17:24 IST)
भुवनेश्वर। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और ओडिशा सरकार ने सोमवार को अधिकारिक रूप से पुष्टि की कि पुरुषों का विश्व लीग फाइनल 2017 और पुरुष विश्व कप 2018 का आयोजन यहां किया जाएगा।
 
कलिंगा स्टेडियम हॉकी के 2 बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम में 2014 पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन किया गया था। यह हॉकी इंडिया लीग की मौजूदा चैंपियन कलिंगा लासंर्स का भी घरेलू स्थल है।
 
पुरुष हॉकी विश्व फाइनल भुवनेश्वर 2017 1 से 10 दिसंबर तक आयोजित होगा, इसमें मेजबान के अलावा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 8 टीमों का स्वागत किया जाएगा जो हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल से क्वालीफाई करेंगी।
 
एफआईएच की विज्ञप्ति के अनुसार पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 नवंबर के अंत और दिसंबर के शुरू में खेला जाएगा जिसमें मेजबान भारत के साथ 15 टीमें होंगी। ये हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल और इस साल होने वाली महाद्वीपीय चैंपियनशिप से क्वालीफाई करेंगे।
 
यह भी पुष्टि की गई कि ओडिशा राज्य दोनों टूर्नामेंट का टाइटल प्रायोजक होगा। जिससे अधिकारिक टूर्नामेंट टाइटल 'ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व लीग फाइनल भुवनेश्वर 2017' और 'ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप भुवनेश्वर 2018' होगा।
 
एफआईएच अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने इसकी घोषणा की जबकि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि यह टूर्नामेंट राज्य के हॉकी प्रशंसकों को ही रोमांचित नहीं करेगा बल्कि इससे युवा पीढ़ी में इस खेल को प्रोमोट करने में भी मदद मिलेगी। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख