क्रिस्टियानो रोनाल्डो को राहत, नहीं करेंगे दुष्‍कर्म के आरोपों का सामना

Webdunia
मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (13:27 IST)
वॉशिंगटन। फुटबॉल स्टार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब दुष्‍कर्म के आरोपों का सामना नहीं करेंगे। इसकी पुष्टि अमेरिकी सरकारी वकीलों ने की है। वकीलों ने दावा किया है कि आरोप लगाने वाली महिला इसके लिए एक भी सबूत पेश नहीं कर सकी है।

जुवेंटर फुटबॉलर पर कैथरीन मेयोर्गा नाम की महिला ने वर्ष 2009 में लॉस वेगास के एक होटल में शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। हालांकि लॉस वेगास के सरकारी वकीलों ने दावा किया है कि आरोप लगाने वाली महिला इसके लिए एक भी सबूत पेश नहीं कर सकी है।

पहले दावा किया गया था कि वर्ष 2010 में मेयोर्गा ने रोनाल्डो के साथ अदालत के बाहर मामले को सुलझा लिया था, लेकिन पीड़िता ने फिर दुनियाभर में चलाए गए महिलाओं के ‘हैशटैग मीटू मूवमेंट’ से प्रेरणा लेते हुए रोनाल्डो की असलियत को सार्वजनिक करने का फैसला किया।

हालांकि अदालत के बाहर हुए इस समझौते के तहत मेयोर्गा को अपनी पहचान छुपाए रखनी थी और इसके लिए उन्हें 375,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान भी किया गया था। लॉस वेगास पुलिस ने अगस्त 2018 में मेयोर्गा की अपील पर ही इस मामले की जांच शुरू की थी, लेकिन प्राप्त जानकारी की समीक्षा के मद्देनज़र जांच को फिलहाल रोक दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख