रोनाल्डो पांचवीं बार बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (00:10 IST)
लंदन। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी और रियाल मैड्रिड के फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो अर्जेंटीना के लियोनल मैसी और ब्राजील के नेमार को पछाड़कर पांचवीं बार फीफा के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बन गए।
 
सोमवार रात हुए फीफा के पुरस्कार समारोह में रोनाल्डो को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। पुरस्कार समारोह में मैसी और नेमार भी मौजूद थे। रोनाल्डो की रियाल मैड्रिड की टीम ने पिछले सत्र में ला लीगा और चैम्पियंस लीग के खिताब जीते थे। 
              
रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग के फाइनल में जुवेंटस के खिलाफ मुकाबले में दो गोल किए थे और अपनी टीम रियाल मैड्रिड को विजेता बनाया था। मैड्रिड की टीम पिछले चार फाइनल्स में से तीन बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। रोनाल्डो के कोच जिदान को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया। 
              
हॉलैंड की लिएक मार्टेंस को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित किया गया। मार्टेंस ने अगस्त में हुई यूरोपियन चैंपियनशिप के फाइनल में डेनमार्क के खिलाफ मुकाबले में गोल कर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।
 
सेरीना विग्मैन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला कोच का पुरस्कार मिला। विश्व प्लेयर्स यूनियन की ओर से आयोजित मतदान प्रक्रिया में 71 देशों के लगभग 26622 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। (वार्ता)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख