फीफा के पूर्व रैफरी एलेक्स वैज का निधन

Webdunia
गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (15:25 IST)
मुंबई। फीफा के पूर्व रैफरी एलेक्स वैज का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वे 84 बरस के थे। वैज रैफरी इंस्ट्रक्‍टर भी थे। वैज प्रतिष्ठित मैच अधिकारी थे और खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और अधिकारियों के बीच काफी सम्मानित थे।


पूर्व भारतीय कप्तान और कोच शब्बीर अली ने कहा, एलेक्स काफी अच्छे रैफरी थे, देश के सर्वश्रेष्ठ रैफरियों में से एक। उन्हें अधिकांश बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में अधिकारी की भूमिका निभाने का मौका मिलता था। वैज ने प्रशासक की भूमिका भी निभाई। वे बंबई रैफरी संघ और मुंबई स्कूल खेल संघ के अध्यक्ष भी रहे।

वे एथलेटिक्स और वालीबॉल जैसे अन्य खेलों से भी जुड़े रहे। वैज कोलाबा के होली नेम हाईस्कूल और फोर्ट में एलेक्जेंडर गर्ल्स हाईस्कूल में शिक्षक भी रहे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। विज्ञप्ति के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

युवराज के नेतृत्व में ‘इंडिया चैंपियंस’ टीम ‘वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स’ में लेगी भाग

टी20 विश्व कप से पहले Practice Match में भारतीय टीम के पास खुद को परखने का मौका

अगर गौतम भारत के कोच बन गए तो...सौरव गांगुली ने गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान

T20 World Cup 2024 में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं ये दो टीमें, गिलक्रिस्ट की चेतावनी

T20 World Cup 2024: ग्रुप, फॉर्मेट, टीम, समय से लेकर सारी वो डिटेल जो आप जानना चाहते हैं, सिर्फ एक क्लिक में

अगला लेख