Publish Date: Sat, 30 Sep 2017 (14:48 IST)
Updated Date: Sat, 30 Sep 2017 (14:52 IST)
सेन फ्रांसिस्को। दीपिका पल्लीकल को ओरेकल नेटसुइट ओपन स्क्वॉश के सेमीफाइनल में मलेशिया की 8 बार की विश्व चैंपियन निकोल डेविड ने हरा दिया। डेविड अपने करियर में पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में खेलेगी। उसने पल्लीकल को 11-3, 11-0, 11-5 से मात दी।
डेविड ने शुरू ही से दबाव बना लिया था और पल्लीकल को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। अब वह इंग्लैंड की सारा जेन पेरी से खेलेगी, जो विश्व रैंकिंग में 6ठे स्थान पर है। उसने गत चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त लौरा मासारो को हराया। (भाषा)