दिल्ली सरकार सिंधु को 2 और साक्षी को 1 करोड़ देगी

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2016 (13:24 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को 2 करोड़ और कुश्ती में कांस्य पदक प्राप्त साक्षी मलिक को 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देगी।
 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने साक्षी मलिक के अभिभावकों से मुलाकात की। सिसोदिया ने साक्षी को 1 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में कंडक्टर (परिचालक) के पद पर कार्यरत उनके पिता को पदोन्नति दिए जाने का भी सरकार को प्रस्ताव दिया है। 
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने साक्षी के माता-पिता से मुलाकात कर 1 करोड़ रुपए का इनाम और उनके पिता को पदोन्नत किए जाने की घोषणा की। 
 
एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार पीवी सिंधु को 2 करोड़ रुपए का इनाम देगी। (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख