डेनमार्क ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी सिंधू, साइना

Webdunia
सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (16:04 IST)
ओडेन्से (डेनमार्क)। ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और साइना नेहवाल मंगलवार से यहां शुरू होने वाले डेनमार्क ओपने बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी।
 
 
सिंधू को यहां तीसरी वरीयता दी गई है जबकि विश्व में 11वें नंबर की साइना है। सिंधू महिला एकल के पहले दौर में अमेरिका की बीवेन झांग से भिड़ेगी जबकि साइना का सामना हॉगकॉग की चेयुंग नगान यी से होगा। 
 
पुरुष एकल में विश्व में 6वें नंबर के किदाम्बी श्रीकांत पर भारतीय उम्मीदें टिकी रहेंगी। उन्हें टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता दी गई हैं। श्रीकांत का सामना डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिनगस से होगा जबकि बी साई प्रणीत चीन के हुआ युक्सियांग का सामना करेंगे। एक अन्य भारतीय समीर वर्मा को हालांकि पहले दौर में ही चीन के तीसरे वरीय शी युक्वी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। 
 
एच एस प्रणय को भी कोरिया के 6वीं वरीयता प्राप्त सोन वान हो से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। एम्सटर्डम में अपना पासपोर्ट गंवाने के बाद भारत सरकार से मदद मांगने वाले पारूपल्ली कश्यप पुरुष एकल ड्रॉ में शामिल नहीं हैं। 
 
पुरुष एकल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की भारतीय जोड़ी पहले दौर में किम एस्ट्रुप और आंद्रेस स्कारूप रामुसेन की स्थानीय जोड़ी से होगा। 
अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी मिश्रित युगल के पहले दौर में सियो सियुंग जेइ और चाइ युजुंग की कोरियाई जोड़ी से भिड़ेंगे।
 
पोनप्पा ने महिला युगल में एन सिक्की रेड्डी से जोड़ी बनाई है और पहले दौर में उनका मुकाबला अमेरिका की एरियल ली और सिडनी ली से होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख