धरमबीर ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर क्लब थ्रो में स्वर्ण पदक जीता, सूरमा ने रजत पदक पर कब्जा किया

WD Sports Desk
गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (10:31 IST)
Paralympics : क्लब थ्रोअर धर्मबीर ने बुधवार को एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक और प्रणव सूरमा ने रजत पदक जीतकर यहां पैरालिंपिक की पुरुषों की एफ51 स्पर्धा में भारत का दबदबा कायम किया।
 
विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रहे सोनीपत के धरमबीर (35) ने चार प्रयासों में फाउल करने के बाद पांचवें प्रयास में 34.92 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पक्का कर लिया।

<

BREAKING: Double podium for India, AGAIN 

Dharambir wins GOLD & Pranav Soorma wins Silver medal in Club Throw F51 at Paris Paralympics. #Paralympics2024 pic.twitter.com/yQcR61LkQX

— India_AllSports (@India_AllSports) September 4, 2024 >
इसके बाद, सूरमा ने अपने पहले प्रयास में 34.59 मीटर का थ्रो किया, लेकिन फरीदाबाद का यह 29 वर्षीय खिलाड़ी, धरमबीर को पीछे नहीं छोड़ सका। सूरमा के रजत पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस मुकाबले के पहले दो स्थानों पर कब्जा कर लिया। सूरमा की रीढ़ की हड्डी में 16 वर्ष की उम्र में उस समय चोट लग गई थी, जब उनके सिर पर सीमेंट शीट गिर गई थी।
 
सर्बिया के फिलिप ग्राओवाक ने अपने दूसरे प्रयास में 34.18 मीटर का थ्रो कर कांस्य पदक जीता। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख