जब हॉकी देखने के लिये पंक्ति में खड़े हुए ध्यानचंद....

Webdunia
रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (21:55 IST)
कोलकाता। ध्यानचंद की हॉकी के जादू को देखने के लिये जहां दुनिया लाइन लगाये रहती थी, वहीं भारतीय खेलों की राजनीति ने इस ‘खेल के जादूगर’ को अपने खेल को देखने के लिये टिकट लेने को पंक्ति तक में खड़ा कर दिया गया था। एक किताब में इसका दावा किया गया है।

ओलंपिक स्वर्ण पदकधारी और पूर्व कप्तान गुरबक्श सिंह ने अपनी आत्मकथा ‘माई गोल्डन डेज’ में भारत के इस महान खिलाड़ी के बारे में कुछ जानकारी दी जिनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अनुसार ध्यानचंद को मछली पकड़ना और खाना पकाना पसंद था, इस किताब में 1960 और 70 के दशकों की हॉकी की राजनीति और भारतीय हॉकी के पतन की व्याख्या की हुई है।

यह घटना 1962 अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान हई जब पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) और भारतीय हॉकी महासंघ के बीच टकराव चल रहा था और ध्यानचंद को मुख्य कोच होने के बावजूद इसका दंश झेलना पड़ा। ध्यानचंद जब एनआईएस पटियाला के मुख्य कोच थे और वह अपने प्रशिक्षुओं के साथ टूर्नामेंट देखने पहुंचे थे। गुरबक्श ने किताब में लिखा, ‘उन्हें प्रवेश कार्ड नहीं दिया गया।

ध्यानचंद जैसे व्यक्ति को अपने खिलाड़ियों के साथ हर मैच के लिए टिकट खरीदने के लिये पंक्ति में खड़ा होने को बाध्य कर दिया गया।’ इसमें लिखा है, ‘उन्हें मछली पकड़ना बहुत पसंद था।’ गुरबक्श ने एक घटना को याद किया जब उन्होंने मछली पकड़ने का बड़ा कांटा हवाईअड्डे पर रखकर सभी को हैरान कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘वह आराम से शार्ट पहनकर बैठ जाते थे और मछली पकड़ते थे। वह इसे पकाते थे और अपने दोस्तों को बुलाकर उनके साथ खाते थे।’ ध्यानचंद को पूर्ण खिलाड़ी बताते हुए गुरबक्श ने लिखा, ‘‘बलबीर सिंह सीनियर शायद गोल करने वाले भारत के सबसे महान खिलाड़ी हैं।’ केडी सिंह बाबू शायद सबसे महान ड्रिबलर थे। तो ध्यानचंद क्या थे? उन्होंने कहा, ‘जवाब बिलकुल सरल है। वह पूर्ण खिलाड़ी थे।’(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख