देशी और अन्य खेलों से जुड़े डॉ. प्रकाश खराटे का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (02:09 IST)
इंदौर। देशी खेलों तथा अन्य खेलों को प्रोत्साहित करने में हमेशा अग्रणी रहे डॉ. प्रकाश खराटे का गुरुवार को आकास्मिक निधन हो गया है। वे 76 वर्ष के थे। गत वर्ष उन्हें कैंसर हो गया था, जिसके उपचार के बाद वे स्वस्थ भी हो गए थे।
 
डॉ. खराटे म.प्र. हैंडबॉल एसोसिएशन के साथ ही सॉफ्टबॉल तथा टेनिकाइट एसो. के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है और युवा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। खराटे के निधन पर अनेक खेल संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
 
डॉ. खराटे कांग्रेस पार्टी से भी लंबे समय तक जुड़े रहे। 1977 में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने आगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सत्यनारायण जटिया से वे हार गए थे। जटिया के राजनैतिक करियर का यह पहला विधानसभा चुनाव था। 
 
डॉ. खराटे अंतिम यात्रा शुक्रवार 13 मार्च को उनके निवास स्थान बीमा नगर से सुबह 11 बजे निकलकर तिलक नगर मुक्तीधाम जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख