केन्या के ओलंपिक चैम्पियन किपचोगे ने तोड़ा मैराथन का विश्व रिकॉर्ड

Webdunia
रविवार, 16 सितम्बर 2018 (19:35 IST)
बर्लिन। केन्या के ओलंपिक मैराथन चैंपियन इलियड किपचोगे ने रविवार को मैराथन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। 33 वर्षीय किपचोगे ने बर्लिन मैराथन में 2 घंटे 1 मिनट और 39 सेकंड का समय लेकर नया रिकॉर्ड बनाया और वह उपलब्धि हासिल की, जो उनके पास नहीं थी।
 
 
आधुनिक युग के सबसे महान मैराथन धावक किपचोगे ने हमवतन डेनिस किमेतो के रिकॉर्ड में 1 मिनट 14 सेकंड का सुधार कर दिया। किमेतो ने अपना रिकॉर्ड इसी कोर्स पर 2014 में बनाया था।
 
5,000 मीटर के पूर्व विश्व चैंपियन और 2016 के रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले किपचोगे ने अपनी इस उपलब्धि के बाद कहा कि मेरे पास इस जीत को बताने के लिए शब्द नहीं हैं और मुझे खुशी है कि मैंने विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख