Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तुर्की ने विश्व चैंपियन फ्रांस को यूरो 2020 क्वालीफायर में हराकर चौंकाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Euro 2020 qualifiers
, रविवार, 9 जून 2019 (19:40 IST)
अंकारा। तुर्की ने विश्व चैंपियन फ्रांस को यूरो 2020 क्वालीफायर के ग्रुप 'एच' में 2-0 से उलटफेर का शिकार बनाते हुए खुद को अगली यूरोपियन चैंपियनशिप में मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया है।
 
इस जीत के बाद तुर्की ग्रुप 'एच' में शीर्ष पर पहुंच गया है। फ्रांस को वापसी कर रहे कोच सेनोल गुनेज के मार्गदर्शन में मध्य तुर्की के कोन्या तोरकू एरेना में मेजबान टीम के खिलाफ मैच में कड़ी चुनौती झेलनी पड़ी। तुर्की ने शुरुआत में ही नियंत्रण बैठाते हुए सेनगिज और कान आएहान के गोलों से हॉफ टाइम में ही 2-0 की बढ़त बना ली।
 
पूर्व तुर्की गोलकीपर और दूसरी बार टीम के कप्तान बने गुनेज ने गत वर्ष रूप में हुए फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से चूकी टीम पर दोबारा भरोसा दिखाया। तुर्की के 67 साल के कोच भी तीसरी बार टीम के साथ वापसी कर रहे हैं जिनके मार्गदर्शन में वर्ष 2002 विश्व कप में टीम तीसरे नंबर पर रही थी।
 
तुर्की ने अभी तक यूरो क्वालीफायर में अल्बानिया को 2-0 से और मोल्दोवा को 4-0 से हराया है जबकि तीसरा मैच फ्रांस जैसी मजबूत टीम से 2-0 से जीत लिया है। तुर्की अब विश्व चैंपियन फ्रांस से अंकों के मामले में बराबरी पर आ गई है और गोलों के अंतर से ग्रुप 'एच' में शीर्ष पर पहुंच गई है, उसने मोलदोवा और आइसलैंड को पीछे छोड़ दिया है।
 
ग्रुप में तुर्की और फ्रांस का मुकाबला हालांकि दोनों के लिए कड़ी परीक्षा था। फ्रेंच कोच डिडियर डीशैंप्स की टीम को अब तक विपक्षियों से इतनी चुनौती नहीं मिली है। वहीं रोमानियाई कोच मिर्सिया लूसेसू के मार्गदर्शन में टीम को काफी आलोचना झेलनी पड़ी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

india vs australia : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का ताजा हाल