कभी खुद जूते पर एडिडास लिखा था, अब वे मेरे नाम के साथ जूता बनाते हैं : हिमा

Webdunia
सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (12:02 IST)
नई दिल्ली। फर्राटा धाविका हिमा दास ने कहा कि उन्होंने ऐसा समय भी देखा है, जब वे अपने साधारण जूते पर खुद से एडिडास लिखती थीं लेकिन अब खेल सामग्री बनाने वाली यह बड़ी कंपनी उनकी जरूरत के हिसाब से जूते तैयार करती है जिस पर उनका नाम लिखा होता है। 
 
इंस्टाग्राम पर भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ बातचीत के दौरान हिमा ने बताया कि जब वे पहली बार प्रतिस्पर्धी दौड़ में भाग लेने वाली थीं, तब उनके पिता ने साधारण स्पाइक वाले जूते खरीदे थे। 
 
कोविड-19 महामारी के कारण एनआईएस-पटियाला में फंसी 20 साल की इस धाविका ने कहा कि शुरुआत में मैं नंगे पांव दौड़ती थी। जब मैं पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थी, तब मेरे पिता मेरे लिए स्पाइक्स वाले जूते ले आए थे। ये सामान्य जूते थे जिस पर मैने खुद से एडिडास लिख दिया था।
 
आप कभी नहीं जानते कि भविष्य में भाग्य क्या कर सकता है? एडिडास अब मेरे नाम के साथ जूते बना रहा है।हिमा ने फिनलैंड में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप 2018 में 400 मीटर दौड में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद जर्मनी की इस शीर्ष कंपनी ने उन्हें अपना ब्रांड दूत बनाया था।
 
 कंपनी ने उनकी जरूरत के हिसाब से जूते बनाए जिसमें एक तरफ उनका नाम और दूसरी तरफ 'इतिहास रचें' लिखा है।उन्होंने कहा कि लोगों ने 2018 एशियाई खेलों के बाद उनके खेल में ज्यादा दिलचस्पी लेना शुरू किया।
 
 इंडोनेशिया में हुए इन खेलों में हिमा ने व्यक्तिगत 400 मीटर में रजत के अलावा महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ और 400 मीटर की मिश्रित बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

MI vs SRH Match Preview : वानखेड़े में मुंबई बिगाड़ सकती है हैदराबाद का खेल, जानें सारे रिकॉर्ड

KKR से मिली शर्मनाक हार के बाद क्या बोले KL Rahul? प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने मैच

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

KKR ने LSG को 98 रनों से हरा कर जीता मैच, गेंदबाजों का रहा दबदबा

KKR vs LSG : कोलकाता ने लखनऊ को दिया 236 रनों का लक्ष्य, Sunil Narine फिर चमके

अगला लेख