फुटबॉल के दीवाने अपने नेत्रहीन बेटे के लिए 'संजय' बनीं मां, सुनाया मैच का आंखों देखा हाल

Webdunia
मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (15:34 IST)
साओ पाउलो। महाभारत में जिस तरह संजय ने धृतराष्ट्र को युद्ध का आंखों देखा हाल सुनाया था, उसी तरह फुटबॉल के दीवाने अपने नेत्रहीन और आटिस्टिक बच्चे को स्थानीय टीम के मैचों का सजीव वर्णन सुनाया।


सिल्विया ग्रेको और उनका 12 बरस का बेटा निकोलस साओ पाउलो की टीम पालमेइरास के बीच काफी मशहूर हो गए हैं। पिछले साल मां को टीवी पर दिखाया गया था जो दर्शक दीर्घा से एक मैच का आंखों देखा हाल अपने बेटे को सुना रही थीं।

ग्रेको ने कहा, मैंने विस्तार से सुनाया। इस खिलाड़ी ने आधी बाजू की कमीज पहनी है। उसके जूतों का क्या रंग है। उसने बाल किस रंग में रंगे हैं।

निकोलस अपने दोस्तों के साथ बैठा खुशी से उछल रहा था। ग्रेको ने कहा, मेरे वर्णन में जज्बात मिले थे। मैं कोई पेशेवर नहीं हूं। मैंने जो महसूस हुआ, उसे बताया।
 
इससे पहले रूस में 2018 विश्व कप के दौरान पोलैंड के खिलाफ मैच में कोलंबिया के एक प्रशंसक का वीडियो वाइरल हुआ था, जो अपने बधिर दोस्त को हाथ के इशारे से समझा रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख