इंदौर में फेडरेशन कबड्डी का रोमांच आज से, सितारे दिखाएंगे जौहर

Webdunia
बुधवार, 17 मई 2017 (23:09 IST)
इंदौर। मल्हाराश्रम मैदान पर 18 से 21 मई तक शहर में अब तक का कबड्डी का सबसे भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें एक-दो नहीं बल्कि 40 से अधिक प्रो. कबड्डी के सितारा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के जौहर शहर की खेल-प्रेमी जनता को रूबरू दिखाएंगे। कई खिलाड़ी तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं। महिलाओं के मुकाबले विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। विक्रम स्पोर्ट्स की मेजबानी में फेडरेशन कप का भव्य आयोजन हो रहा है। 
 
स्पर्धा की संयोजक विधायक उषा ठाकुर ने बताया कि इस स्पर्धा में पुरुष वर्ग में सर्विसेस, हरियाणा, महाराष्ट्र, इंडियन रेल्वे, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु तथा मेजबान मध्यप्रदेश की टीम चुनौती पेश कर रही है। वैसे तो फेडरेशन कप में देश की शीर्ष 8 टीमों के साथ मेजबान टीम को मौका मिलता है लेकिन इस वर्ष भारतीय कबड्डी संघ ने न्यू इंडियन की दो पुरुष टीमों को भी खेलने का अवसर प्रदान किया है।ये टीमें टेलेंट इंडिया 'ए' और 'बी' होंगी। 
 
न्यू इंडियन टीम में जूनियर टीम के खिलाड़ी रहते हैं जो कि भारत की संभावित टीम के अभ्यास शिविर में हिस्सा लेते हैं। पुरुष वर्ग में कुल 11 टीमें भाग लेंगी। महिला वर्ग में इंडियन रेलवे, हरियाणा, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पंजाब, चण्डीगढ़, हिमाचल प्रदेश तथा मध्यप्रदेश की टीमें भी दम-खम वाले इस खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेताब है।
 
पुरुष वर्ग में प्रो कबड्डी में धूम मचाने वाले प्रदीप नरवाल, सुरजीत, नीतिन तोमर, अनूप कुमार, संदीप नरवाल, जोगिन्दर, नीलेश शिन्दे, राकेश कुमार, मोहित चिल्लर, मंजीत चिल्लर, जसबीर सिंह, दीपक हुड्डा, अजय ठाकुर, विजिन अन्नादुराई सहित अनेक खिलाड़ी इंदौर में भी अपने जलवे बिखेरेंगे। म.प्र. के महेश गौड़ के प्रदर्शन पर भी विशेष निगाहें रहेंगी। 
दूधिया रोशनी से जगमग होगा अस्थाई स्टेडियम : आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू चौहान व सचिव रामप्रकाश गौतम ने बताया कि इस स्पर्धा के लिए मल्हाराश्रम मैदान को विशेष रूप से सँवारा गया है। लगभग 10 हजार दर्शकों के लिए मिनी अस्थाई स्टेडियम का निर्माण किया गया है। 
 
स्पर्धा के सभी मुकाबले शाम के सत्र में आयोजित किए जाएंगे इसीलिए प्रो कबड्डी के तर्ज पर ही विशेष कलरफुल व जगमगाती लाइटें भी लगाई गई हैं। कबड्डी की धुनें भी मैदान पर गूँजेंगी। दो मेट वाले मैदान बनाए गए हैं और दर्शकों के लिए चारों ओर विशेष बैठक व्यवस्था की गई है। चार एलईडी वाली विशाल स्क्रीनें भी दर्शकों के लिए लगाई जाएंगी। 
 
कई वरिष्ठ पदाधिकारी इंदौर पहुँचे : स्पर्धा में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए भारतीय कबड्डी फेडरेशन के महासचिव दिनेश पटेल, रेफरी बोर्ड चेयरमैन गोविन्द शर्मा, कन्वेनर विश्वास मोरे, अर्जुन अवार्डी नीता दरबे सहित कई दिग्गज हस्तियाँ शहर पहुँच गई है। 
 
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी संघ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत 20 मई को शहर पहुँचेंगे। इस स्पर्धा को सफल रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का संयोजक सुनील ठाकुर, मन्नालाल बिन्दोरिया, मुकेश करवरिया, लक्ष्मण गीते, पवन सिंघल, दीपक गौड़, निर्मल कुमरावत, अशोक मिश्रा, एल.एल. बागोरा को बनाया गया है। 
 
म.प्र. की पुरुष टीम का ऐलान : फेडरेशन कप के लिए मेजबान मध्यप्रदेश पुरुष टीम की घोषणा म.प्र.कबड्डी संघ के महासचिव श्रीकृष्ण लक्कड़ ने की। टीम इस प्रकार है:- महेश गौड़ (कप्तान), मुकेश जरिया, निर्मल गौड़, लखन वरकिया, आकाश करवरिया, सुनीत जोगी, गणेश जरिया, विकास बसवाल, मनोज मंडलोई, विजय सांवनेर, अभिषेक विश्नोई, प्रतिक गौड़, सैफ अली खान।  
 
स्पर्धा का शुभारंभ शाम 7 बजे : स्पर्धा का विधिवत शुभारंभ गुरुवार शाम 7 बजे महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, म.प्र. ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, म.प्र. हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे, विधायक उषा ठाकुर के आतिथ्य में होगा।
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख