फीफा विश्व कप 2018 में 'भेड़िया' होगा शुभंकर

Webdunia
शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (16:21 IST)
मॉस्को। रूस में वर्ष 2018 में होने वाले फीफा फुटबॉल विश्व कप के लिए चश्मा पहने भेड़िए को शुभंकर चुना गया है। इसे 'जाबीवाका' नाम दिया गया है।
कई महीनों तक चली ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर लोगों ने एक बिल्ली और शेर के ऊपर भेड़िए को तरजीह देते हुए फुटबॉल विश्व कप के लिए शुभंकर चुना है। इसकी घोषणा सार्वजनिक तौर पर शनिवार सुबह की गई। स्पेस सूट पहने इस शुभंकर को 'जाबीवाका' नाम दिया गया है जिसका रूसी भाषा में अर्थ होता है- 'जो स्कोर कर सके'।
 
सार्वजनिक रूप से पहली बार इसकी घोषणा सरकारी चैनल पर एक कार्यक्रम में की गई, जहां यह शुभंकर देखा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि करीब 10 लाख लोगों ने इस शुभंकर को चुनने के लिए मतदान किया था और यह इतिहास में पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक शुभंकर को चुनने के लिए मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
 
फीफा ने कहा कि हम नए दोस्त 'जाबीवाका' (भेड़िए) को हैलो कहना चाहते हैं। रूस में वर्ष 2018 में फुटबॉल विश्व कप का आयोजन होना है जिसमें मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और सोच्चि सहित 11 शहरों में मैचों का आयोजन किया जाएगा। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख