Hanuman Chalisa

फीफा अंडर-17 विश्व कप में प्रत्येक दिन छात्रों के लिए 5,000 मुफ्त पास

Webdunia
बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (15:07 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार अगले महीने के शहर के साल्टलेक स्टेडियम में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप मैचों को दिखाने के लिए स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए व्यापक इंतजाम कर रही है।
 
पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार करीब 5,000 स्कूली और कॉलेज छात्रों (लड़कों और लड़कियों) के लिए मुफ्त टिकट मुहैया कराने के इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि वे 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले चैंपियनिशप के फाइनल समेत 10 मैचों को स्टेडियम में देख सकें।
 
अधिकारी ने कहा कि राज्य के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को 8 अक्टूबर से साल्टलेक स्टेडियम में होने वाले अंडर-17 विश्व कप मैचों को देखने के लिए मुफ्त पास मुहैया कराए जाएंगे। 
 
प्रत्येक दिन करीब 5,000 छात्रों को मैच देखने के लिए मुफ्त पास दिए जाएंगे। हालांकि पता चला है कि मुफ्त पास केवल उन्हीं छात्रों को मुहैया कराए जाएंगे, जो विभिन्न खेल गतिविधियों से जुड़े हैं। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख