फीफा अंडर 17 विश्व कप : भारत की धरती पर इंग्लैंड बना चैंपियन

Webdunia
शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (22:51 IST)
कोलकाता। फिलिप फोडेन के दूसरे हाफ के दो शानदार गोलों के दम पर पहली बार फाइनल खेल रहे इंग्लैंड ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए स्पेन को शनिवार को 5-2 से रौंद कर फीफा अंडर 17 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट का नया चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।
 
कोलकाता ने इस तरह विश्व कप को नया चैंपियन दे दिया। स्पेन ने हालांकि पहले 31 मिनट में 2-0 की बढ़त बनाई और आधे समय तक स्पेन की टीम 2-1 से आगे थी लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने अपने आक्रामक खेल से मैच का जैसे नक्शा ही बदल दिया।
 
इंग्लैंड ने 30 मिनट के अंतराल में चार गोल दागकर स्पेन को ध्वस्त कर दिया। फाइनल का 5-2 का स्कोर इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा स्कोर वाला फाइनल बन गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख