फ्रांस ने न्यू कैलेडोनिया को 7-1 से रौंदा

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (23:30 IST)
गुवाहाटी। यूरोप की शक्तिशाली टीम फ्रांस ने पदार्पण कर रही न्यू कैलेडोनिया की टीम को फीफा अंडर-17 विश्वकप में ग्रुप 'ई' के मुक़ाबले में रविवार को 7-1 के बड़े अंतर से रौंद दिया। 
                       
यूरो अंडर-17 में क्वार्टरफाइनल तक पहुंची फ्रांस की टीम ने पहली बार फीफा टूर्नामेंट खेल रही न्यू कैलेडोनिया को फुटबॉल का अच्छा पाठ पढ़ाया। फ्रांस की टीम यूरोप से क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम थी और यहां उसने आत्मविश्वास और बड़ी जीत के साथ शुरुआत की।  
              
फ्रांस ने पहले हाफ में ही 6-0 की बढ़त बनाकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया था। फ्रांस ने इतनी बढ़त के बाद दूसरा हाफ आराम के साथ खेला और दूसरे हाफ में सिर्फ एक गोल किया। न्यू कैलेडोनिया के लिए राहत की बात यही रही कि उसने अपने पदार्पण मैच में एक गोल करने का श्रेय हासिल कर लिया। 
            
न्यू कैलेडोनिया ने मैच में आत्मघाती गोल कर फ्रांस का खाता भी खोला। न्यू कैलेडोनिया ने 43वें मिनट में दूसरा आत्मघाती गोल भी किया। 
             
बर्नार्ड इवा ने आत्मघाती गोल से फ्रांस का खाता खोला। अमीन गौरी ने 19वें और 33वें मिनट में दो गोल दागे। क्लाउडियो गोम्स ने 30वें और मैक्सिन्स केक्रेट ने 40वें मिनट में गोल किए। क़ियाम वानेसे ने 43वें मिनट में न्यू कैलेडोनिया का दूसरा आत्मघाती गोल किया। 
               
न्यू कैलेडोनिया का एकमात्र गोल सिड्री वेदेंगेस ने 90वें मिनट में किया जबकि विल्सन इसीडोर ने इंजरी समय में फ्रांस का सातवां गोल दाग दिया। (वार्ता) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख