देश के बाहर पहले ‘खेलो इंडिया’ खेलों का दक्षिण अफ्रीका में हुआ सफल आयोजन

WD Sports Desk
मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 (14:28 IST)
Khelo India games South Africa :  ‘खेलो इंडिया’ खेलों का देश के बाहर पहली बार दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में सफल आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय निवासी और भारतीय प्रवासियों ने वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज जैसे खेलों में भाग लिया।
 
दक्षिण अफ्रीका में बसे प्रवासी भारतीयों के संगठन ‘इंडिया क्लब’ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सोमवार को बताया कि कबड्डी, खो-खो, कैरम, और सातोलिया (लागोरी) जैसे चार पारंपरिक भारतीय खेल इस आयोजन के दूसरे चरण का हिस्सा बनेंगे।
 
‘इंडिया क्लब’ ने जोहानिसबर्ग में भारत के महावाणिज्य दूतावास के साथ कार्यक्रमों की सह-मेजबानी की।
 
गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने ‘खेलो इंडिया’ आयोजन में सहायता के लिए महावाणिज्यदूत महेश कुमार के अनुरोध को सहर्ष स्वीकार किया। हमारे कार्यकारी सदस्यों ने इससे दक्षिण अफ्रीका के कई भारतीय प्रवासी संगठनों को जोड़ा, जो इस आयोजन का हिस्सा बने।’’

ALSO READ: नीरज से गले मिलने के लिए बेताब यूरोप की लड़कियां, नंबर मांगने पर ऐसा रहा चोपड़ा का रिएक्शन [Video]
 
<

#KheloIndia fencers making us proud on the international stage

As we host the FIE Satellite Foil Women’s Tournament for the first time, our #KIAs shine bright with  podium finishes in the senior category  pic.twitter.com/mtyxby49as

— Khelo India (@kheloindia) September 16, 2024 >
कुमार ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम को भारत सरकार ने 2017 में शुरू किया था। यह भारत में खेलों के विकास के लिए समर्पित है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे राष्ट्रीय सीमा से परे ले जाना चाहते हैं क्योंकि खेल लोगों को उस तरह से एकजुट करता है जैसा कोई और नहीं कर सकता।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका में विदेश में पहले खेलो इंडिया का आयोजन उस विशेष रिश्ते को उजागर करता है जिसे इन दोनों देशों ने हमेशा साझा किया है। प्रवासी भारतीयों के साथ साथ स्थानीय लोगों की इसमें अच्छी भागीदारी रही।’’
 
उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य देश भी इस पहल का अनुसरण करेंगे। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

भारत की अपेक्षाकृत युवा टीम भी एशिया की अनुभवी टीमों पर पड़ी भारी

632 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार ऋषभ पंत (Video)

जब गंभीर ने ‘हनुमान चालीसा’ पढी और कोहली ने ‘ओम नम: शिवाय’ जपा (Video)

अचानक से आकर LLC जैसी लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते : रैना

तीखी बहस पर विराम: कोहली और गंभीर के टेस्ट प्रेम, आक्रामकता की जरूरत पर समान विचार

अगला लेख