डुडु के चार गोल से ईस्ट बंगाल ने चेन्नई को 7-1 से रौंदा

Webdunia
शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (18:34 IST)
कोलकाता।  ईस्ट बंगाल ने शनिवार को यहां आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले में डुडु ओमागबेमिस के चार गोल की बदौलत चेन्नई सिटी को 7-1 से पराजित कर सत्र की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत से ईस्ट बंगाल की खिताब जीतने की उम्मीदों को भी बड़ा बल मिला।

डुडु ने 32वें, 49वें, 56वें और 61वें मिनट में गोल दागे और यह ईस्ट बंगाल के लिए सत्र की पहली हैट्रिक भी रही। इस जीत से ईस्ट बंगाल 16 मैचों में 29 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया और वह नेरोका से दो अंक पीछे है जो 17 मैचों में 31 अंक लेकर शीर्ष पर बरकरार है।

मिनरवा के हालांकि 29 अंक हैं लेकिन उसने ईस्ट बंगाल से एक मैच कम खेला है। ईस्ट बंगाल ने इस जीत से लीग में खिताब की दौड़ दिलचस्प कर दी है लेकिन इसका ज्यादा श्रेय गोकुलम एफसी को दिया जाना चाहिए जिसने नेरोका और मिनरवा दोनों को पराजित किया है।

ईस्ट बंगाल के लिए अन्य गोल महमूद अल अमना ने 20वें मिनट में और स्थानापन्न खिलाड़ी गैब्रियल फर्नांडिज ने 84वें मिनट में किया। उसके लिए चेन्नई ने धर्मराज रावनन ने 23वें मिनट में आत्मघाती गोल दागा। चेन्नई के लिए एकमात्र गोल 59वें मिनट में हुआ जिसे मशूर थांगालाकाथ ने किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख