इंग्लैंड के पूर्व कप्तान टैरी ने संन्यास लिया

Webdunia
सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (15:19 IST)
लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉन टैरी ने रविवार को फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। अपने जमाने में इंग्लैंड की रक्षापंक्ति के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में एक रहे 37 साल के टैरी ने 78 बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया।
 
 
अपने करियर के दौरान वे ज्यादातर समय तक चेल्सी क्लब से जुड़े रहे। उन्होंने चेल्सी के लिए 717 मैचों में 67 गोल किए। पिछले सत्र में उन्होंने दूसरे स्तर की टीम एस्टॉन विला की कप्तानी की थी।
 
उन्हें हालांकि रूस के क्लब स्पार्टक मॉस्को से खेलने का प्रस्ताव मिला था लेकिन इसे ठुकराते हुए उन्होंने कहा कि रूस जाना उनके परिवार के सही निर्णय नहीं रहेगा। टैरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि फुटबॉलर के तौर पर 23 साल बिताने के बाद मुझे लगा कि खेल से संन्यास लेने का यह सही समय है।
 
टैरी को हालांकि राष्ट्रीय टीम से ज्यादा चेल्सी के प्रतिनिधित्व के लिए याद किया जाएगा जिनके रहते टीम ने प्रीमियर लीग और एफए कप के खिताब को 5-5 बार जीतने के अलावा एक बार चैंपियंस लीग और एक बार यूरोपा लीग का खिताब भी अपने नाम किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख