ग्रिएजमैन के दो गोल से फ्रांस यूरो कप फाइनल में

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (11:45 IST)
मार्शेले। अंतोइन ग्रिएजमैन के दो गोल की मदद से फ्रांस ने विश्व चैम्पियन जर्मनी को हराकर यूरो कप फुटबॉल के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना जर्मनी से होगा।
 
हाफटाइम से कुछ क्षण पहले फ्रांस को मिले पेनल्टी कार्नर ने जर्मन खेमे में खलबली मचा दी। ग्रिएजमैन ने इसे गोल में बदलकर टीम को बढत दिलाई और फ्रेंच फुटबॉल के नए महानायक बन गए।
 
फ्रांस की किसी बड़े टूर्नामेंट में जर्मनी पर यह 1958 के बाद पहली जीत है। ग्रिएजमैन ने 72वें मिनट में एक और गोल करके जीत सुनिश्चित कर दी।
 
अब रविवार को फाइनल में ग्रिएजमैन का सामना पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो से होगा। पिछले कुछ साल में लगातार हार और विवादों के कारण चर्चा में रही फ्रांसीसी टीम ने अब उसे काफी पीछे छोड़कर देशवासियों को मुस्कुराने का मौका दिया है।
 
कोच दिदिएर देसचैम्प्स ने कहा कि मेरा हमेशा से अपने खिलाड़ियों पर भरोसा था। मेरे खिलाड़ी उस भरोसे पर खरे उतरे हैं। यह उनकी जीत है, उनकी कहानी है। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख