'शिनहान डोंगहाए ओपन' में खिताब बचाने उतरेंगे भुल्लर

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (18:50 IST)
इंचियोन। गत चैंपियन भारत के गगनजीत भुल्लर अगले सप्ताह से शुरु होने वाले 'शिनहान डोंगहाए ओपन गोल्फ टूर्नामेंट' में अपना खिताब बचाने उतरेंगे। भुल्लर इस वर्ष मई में थाईलैंड ओपन में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे थे। 
                
भुल्लर ने गत वर्ष खिताब जीतकर पिछले तीन साल के सूखे काे समाप्त किया था। सात बार के एशियाई चैंपियन भुल्लर अब 14 से 17 सितम्बर तक होने वाले  दस लाख डालर इनामी प्रतियोगिता में अपने उसी प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे। 
                
भुल्लर ने कहा,शिनहान डोंगहाए ओपन में खिताबी जीत मेरे प्रोफेशनल करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस टूर्नामेंट में फिर से भाग लेना मेरे लिए काफी अहम है। भुल्लर इस वर्ष मई में थाईलैंड ओपन में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे थे। 
              
उन्होंने कहा,पिछले साल शिनहान डोंगहाए ओपन जीतने के बाद मेरी सोच में काफी बदलाव आया है। एक खिलाड़ी के रूप में अब मैं काफी परिपक्व हो गया हूं और मुझे लगता है कि इससे मेरे खेल को फायदा होगा। यह टूर्नामेंट मेरे लिए एक बहुत बड़ा अवसर है।
              
भुल्लर के अलावा जिम्बाब्वे के स्काट विन्सेंट और कोरिया के सेंगमून बेई भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। विन्सेंट पिछले साल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बेई काफी समय बाद गोल्फ में वापसी कर रहे हैं। (वार्ता) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख