CWG 2018 : गोल्ड कोस्ट में दिखी भारत की नारी शक्ति

Webdunia
रविवार, 15 अप्रैल 2018 (21:11 IST)
नई दिल्ली। भारत की महिलाओं को अभी तक संसद और विधानसभाओं में एक तिहाई हिस्सेदारी नहीं मिल पाई है, लेकिन भारतीय महिला खिलाड़ियों ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के जीते पदकों में एक तिहाई से ज्यादा बहुमत साबित करते हुए लगभग आधे पदक हासिल किए।

भारत ने गोल्ड कोस्ट में 26 स्वर्ण सहित कुल 66 पदक जीते जिनमें से लगभग आधे का योगदान महिला खिलाड़ियों का रहा। स्वर्ण पदकों की बात की जाए तो भारत के 26 स्वर्णों में 12 महिला खिलाड़ियों ने दिलाए जबकि 20 रजत पदकों में 11 पदक महिला खिलाड़ियों के हिस्से में आए। भारत के 20 कांस्य पदकों में सात महिला खिलाड़ियों ने जीते।

इस तरह महिला खिलाड़ियों के हिस्से में कुल 66 पदकों में से 30 पदक रहे। महिला स्वर्ण विजेताओं में बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल, मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, निशानेबाज मनु भाकर, हीना सिद्धू, तेजस्विनी सावंत और श्रेयसी सिंह, टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा और महिला टीम, भारोत्तोलक मीराबाई चानू, संजीता चानू और पूनम यादव तथा पहलवान विनेश फोगाट शामिल रहे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख