हरिका विश्व शतरंज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (00:02 IST)
तेहरान। भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुये तीसरी बार विश्‍व महिला शतरंज चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। 
               
हरिका ने यहां रैपिड टाईब्रेकर में शानदार प्रदर्शन करते हुए जार्जिया की नाना जाग्निजे को पराजित किया। इसके साथ ही वह लगातार तीसरी बार विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। 
              
मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी ने पहली बाजी में बेहतरीन तकनीकी का इस्तेमाल करते हुये इसे अपने नाम किया। हालांकि दूसरी बाजी में उन्हें टाई ब्रेक में उतरना पड़ा। रैपिड गेम में उन्होंने शानदार खेल दिखाया और पहला गेम जीता। दूसरा गेम ड्रॉ खेलकर उन्होंने अंतिम चार में जगह बनाई। 
                
हरिका यदि सेमीफाइनल में नौवीं सीड चीनी खिलाड़ी को हरा देती हैं तो महिला विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी। सेमीफाइनल मे पहुंचकर हरिका ने कम से कम कांस्‍य पदक सुनिश्चित कर लिया है। (वार्ता) 

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

विराट कोहली हैं पाकिस्तानी टीम के लिए T20 WC में एक बड़ा खतरा, बाबर आजम ने किया कुबूल

SRH का गेम बिगाड़ सूर्यकुमार यादव ने कहा काफी लम्बे समय के बाद 20 over....

रोहित शर्मा पर फूटा फैन्स का गुस्सा, T20 World Cup को लेकर बढ़ी चिंता

सूर्यकुमार का तूफानी शतक, मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

हैदराबाद का एक भी बल्लेबाज नहीं जा पाया 50 पार, मुंबई को मिला 174 रनों का लक्ष्य

अगला लेख