Hanuman Chalisa

हरिकृष्णा ने रैपर्ट को भी ड्रा पर रोका

Webdunia
सोमवार, 30 जनवरी 2017 (09:26 IST)
नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 12वें राउंड में कड़े संघर्ष में हंगरी के ग्रैंडमास्टर रिचर्ड रैपर्ट को ड्रा पर रोका और अपना आठवां स्थान बरकरार रखा।          
विश्व रैंकिंग में 11 वें नंबर के हरिकृष्णा ने इससे पहले 11 वें राउंड में हालैंड के ग्रैंडमास्टर अनीष गिरी को भी ड्रा पर रोका था। हरिकृष्णा ने मुकाबले में कमजोर शुरुआत की लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए कड़ा संघर्ष किया जिसके बाद जाकर उन्हें ड्रा से आधा अंक प्राप्त हुआ। उनके अब 12 राउंड के बाद छह अंक हैं और उन्हें एक गेम और खेलना है।  
         
हरिकृष्णा की 2770 ईएलओ रेटिंग है। उन्होंने टूर्नामेंट में अभी तक 12 राउंड में एक जीता है, 10 ड्रा खेले हैं जबकि एक हारा है। आखरी राउंड में वह हालैंड के ग्रैंडमास्टर लोइक वान वेली से खेलेंगे। (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख