अंडर 23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने साबित की अपनी श्रेष्ठता

Webdunia
सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (20:13 IST)
चितौड़गढ़। हरियाणा के पहलवानों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पहली टाटा मोटर्स अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन 10 में 4 स्वर्ण अपने नाम किए। हरियाणा को अधिकतर स्वर्ण फ्रीस्टाइल के उच्च भार वर्ग में मिले।
 
 
गोरा बाडी इंडोर स्टेडियम में रविवार को संपन्न इस टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम 1 रजत तथा 4 कांस्य ही जीत सकी। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर हालांकि हरियाणा की टीम इस टूर्नामेंट की श्रेष्ठ टीम बनने में सफल रही।
 
हरियाणा ने कुल 195 अंक अर्जित किए जबकि दिल्ली ने 165 अंकों के साथ दूसरा तथा महाराष्ट्र ने 139 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। स्वर्ण जीतने वाले सभी पहलवान रोमानिया में 12 से 18 नवंबर तक होने वाली अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 
मेजबान राजस्थान को लाडो जाट (70 किग्रा) और राहुल राठी (79 किग्रा) की मदद से 2 कांस्य पदक मिले। इस तरह हरियाणा ने इस शहर में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्वर्ण जीतने वालों में दिल्ली के पहलवान भी शामिल हैं। दिल्ली को 2 स्वर्ण मिले जबकि झारखंड, उत्तरप्रदेश, पंजाब तथा महाराष्ट्र के पहलवानों ने 1-1 स्वर्ण अपने नाम किया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख