ISL सुपर लीग में चेन्नइयन एफसी जीत की हैट्रिक के साथ 6ठे स्थान पर पहुंचा

Webdunia
शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (17:39 IST)
चेन्नई। हीरो इंडियन सुपर लीग (ISL) के छठे सीजन में लगातार तीसरी जीत के साथ दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन एफसी की अंक तालिका में छठे क्रम पर पहुंच गई है। मेजबान टीम ने यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए अपने 13वें दौर के मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को 4-1 से हराया। 
 
इस सीजन की 5वीं जीत से मिले 3 अंकों के साथ चेन्नइयन के कुल 18 अंक हो गए हैं और उसे एक स्थान का फायदा हुआ है। दूसरी ओर, इस सीजन में 13 मैचों में 5वीं हार झेलने वाली जमशेदपुर की टीम 16 अंकों के साथ एक पायदान नीचे 7वें क्रम पर पहुंच गई है। 
 
गुरुवार को खेले गए इस मैच का पहला हॉफ पूरी तरह मेजबान टीम के नाम रहा। उसने मैच शुरू होने से लेकर खत्म होने की सीटी बजने तक अपना दबदबा बनाए रखा और 2-0 की शानदार बढ़त के साथ इस हॉफ की समाप्ति की। चेन्नई के लिए मैच का पहला गोल नेरीजुस वाल्सकिस ने 13वें मिनट में किया जबकि आंद्रे शेम्ब्रे ने इस सीजन का अपना चौथा गोल करते हुए उसे 43वें मिनट में दोगुना कर दिया। वाल्सकिस के इस गोल में शेम्ब्री की भी अहम भूमिका रही। दूसरी ओर, शेम्ब्री ने रफाएल क्रिवेलारो द्वारा लिए गए कॉर्नर पर हेडर के जरिए गोल किया। 
 
इस सीजन में यह वाल्सकिस का 9वां गोल था और वह सबसे अधिक गोल करने के मामले में बेंगलुरु एफसी के कप्तान सुनील छेत्री और ओडिशा एफसी के एड्रिएन सांटाना की बराबरी पर आ गए हैं। चेन्नई की बढ़त और बड़ी हो सकती थी लेकिन वाल्सकिस द्वारा पहला गोल किए जाने के बाद 17वें मिनट में शेम्ब्री एक शानदार मौका चूक गए थे। इसके अलावा शेम्ब्री ने 36वें मिनट में भी एक गोल्डन चांस मिस किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख