Hockey India महिला लीग नीलामी में सबसे महंगी बिकीं उदिता

WD Sports Desk
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (12:02 IST)
X

Hockey India League Player Auction 2024-25 :  भारतीय डिफेंडर उदिता दुहान (Udita Duhan) हॉकी इंडिया महिला लीग में सबसे महंगी बिकी जिन्हें श्राची रार बंगाल टाइगर्स (Shrachi Rarh Bengal Tigers) ने मंगलवार को नीलामी में 32 लाख रूपए में खरीदा।
 
नीदरलैंड की ड्रैग फ्लिकर यिब्बी यानसेन (Yibbi Jansen) को ओडिशा वारियर्स (Odisha Warriors) ने 29 लाख रूपए में खरीदा ।
 
भारत की लालरेम्सियामी (बंगाल टाइगर्स , 25 लाख) , सुनेलिटा टोप्पो (दिल्ली एसजी पाइपर्स, 24 लाख), संगीता कुमारी (दिल्ली एसजी पाइपर्स , 22 लाख) पर भी अच्छी बोलियां लगी।
 
विदेशी खिलाड़ियों में बेल्जियम की चार्लोट एंजेलबर्ट (सूरमा हॉकी क्लब, 16 लाख) , जर्मनी की चार्लोट स्टापेनहोर्स्ट (सूरमा हॉकी क्लब, 16 लाख) और आस्ट्रेलिया की जेसलिन बार्टरम (ओडिशा वारियर्स , 15 लाख ) अच्छे दाम पर खरीदी गई ।
 
अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया को बंगाल टाइगर्स ने 10 . 5 लाख रूपए में खरीदा। भारतीय कप्तान सलीमा टेटे (20 लाख), इशिका चौधरी (16 लाख) और नेहा गोयल (10 लाख ) को ओडिशा वारियर्स ने खरीदा।

<

Indian Defender #UditaDuhan emerged as the most expensive player in the auctions for the Women's #Hockey India League. The Shrachi Rarh Bengal Tigers secured the star player for a staggering 32 lakh rupees. pic.twitter.com/vpTMvRjK12

— The Bharat Current (@thbharatcurrent) October 16, 2024 >
ALSO READ: Hockey India League Auction : सबसे महंगे बिके कप्तान हरमनप्रीत, देखिए पूरी लिस्ट


पूर्व कप्तान सविता (20 लाख), शर्मिला देवी (10 लाख) और निक्की प्रधान (12 लाख ) को सूरमा हॉकी क्लब ने खरीदा।
 
दिल्ली एसजी पाइपर्स ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवनीत कौर (19 लाख), युवा गोलकीपर बिछू देवी खारीबम (16 लाख ) और दीपिका (20 लाख ) को खरीदा।
 
भारतीय सीनियर महिला और जूनियर टीमों के अनबिकी खिलाड़ियों के आधार मूल्य को घटाकर दो लाख करने के अनुरोध को मंजूरी देने के बाद माधुरी किंडो (ओडिशा वारियर्स, 3.40 लाख), ज्योति छत्री (ओडिशा वारियर्स, पांच लाख), दीपिका सोरेंग (सूरमा हॉकी क्लब, 2.20 लाख) और रुतुजा दादासो पिसल (ओडिशा वारियर्स, 4.90 लाख) जैसी खिलाड़ियों को टीमों ने अपने साथ जोड़ा।

ALSO READ: Hockey India League Auction के दूसरे दिन बेल्जियम के Wegnez सबसे महंगे खिलाड़ी रहे
सभी चार फ्रेंचाइजी में 24 खिलाड़ी होंगे जिसमें 16 भारतीय और आठ विदेशी होंगे। टीमों के पास दो करोड़ की राशि थी। खिलाड़ियों को तीन मूल्य वर्ग- 10 लाख, पांच लाख और दो लाख रूपये में वर्गीकृत किया गया था।
 
एचआईएल 2024-25 का आयोजन 28 दिसंबर 2024 से एक फरवरी 2025 तक दो स्थानों - राउरकेला (पुरुषों के लिए) और रांची (महिलाओं के लिए) पर किया जाएगा।  (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

ENGvsPAK पाक सरजमीन पर पहली बार खतरे में Bazball, नहीं खेल पाए स्पिन

भारत के बिना चैंपियंस ट्रॉफी कराने का विकल्प नहीं, अन्य विकल्प उपलब्ध हैं: ईसीबी के शीर्ष अधिकारी

भारत के खिलाफ डेब्यू और अंतिम टेस्ट में शतक जड़ने वाले एलिस्टर कुक ICC Hall of Fame में शामिल

रविचंद्रन अश्विन ने बाबर और विराट की तुलना को लेकर अपने चैनल पर दिया बड़ा बयान

33 करोड़ देकर इन 3 खिलाड़ियों को रीटेन करेगी दिल्ली कैपिटल्स

अगला लेख