लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद हॉकी खिलाड़ियों को दी गई एक महीने की छुट्टी

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2020 (16:37 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण बेंग्लुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केन्द्र में पिछले दो महीने से फंसे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को शुक्रवार को एक महीने का अवकाश दिया गया जिससे वह परिवार के साथ समय बिता सकें। 
 
भारत सरकार ने 25 मार्च से जब देशभर में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी तब पुरुष और महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी दक्षिण बेंग्लुरु स्थित साइ के केन्द्र में थे। अवकाश मिलने के बाद शुक्रवार को टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अपने घरो के लिए रवाना हो गए। 
 
हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने कहा, ‘एक महीने का अवकाश मिलने के बाद शुक्रवार को ज्यादातर खिलाड़ी अपने घर को लौट गए। उन्हें घर की काफी याद आ रही थी और उन्होंने खेल मंत्री किरेन रीजीजू को एक ऑनलाइन सम्मेलन में इस बारे में बताया था।’ पुरुष टीम के गोलकीपर सूरज करकेरा और महिला टीम की वंदना कटारिया, सुशीला चानू और लालरेमसियामी के अलावा भी खिलाड़ी अपने घर को लौट गए। 
 
सूत्र ने कहा, ‘सूरज के गृहनगर मुंबई में स्थिति अच्छी नहीं है इस लिए वह यही रूके है। वंदना, सुशीला और लालरेमसियामी अपने-अपने राज्यों में लागू कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण नहीं गए। सुशीला मणिपुर से है जबकि वंदन उत्तराखंड और लालरेमसियामी मिजोरम से है। 
 
अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध के कारण मुख्य कोच ग्राहम रीड सहित पुरुष टीम के सहयोगी स्टाफ को बेंग्लुरु में रूकना पड़ा। महिला टीम के कोच शुअर्ड मारिन और विश्लेषणात्मक कोच जनेके शोपमैन नीदरलैंड से है और दोनों मुंबई से अपने घर वापस जा रहे हैं। यह पता चला है कि दोनों टीमें 19 जुलाई को बेंग्लुरु के साइ केन्द्र में फिर से इकट्ठा होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख