प्रणय, और कश्यप को 'बाई' देगा नकद इनाम

Webdunia
मंगलवार, 25 जुलाई 2017 (00:15 IST)
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने यूएस ओपन ग्रां प्री विजेता एचएस प्रणय और उपविजेता पारुपल्ली कश्यप को नकद इनाम देने की घोषणा की है।
         
बाई के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरना ने सोमवार को कैलिफोर्निया के एनाहिम में संपन्न हुए यूएस ओपन चैंपियनशिप में पुरुष एकल का खिताब जीतने वाले प्रणय और उनसे फाइनल में हारकर उपविजेता रहे अन्य भारतीय खिलाड़ी कश्यप को नकद इनाम की घोषणा की।
         
टूर्नामेंट में दूसरी सीड प्रणय ने राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन कश्यप को एक घंटे तक संघर्ष में 21-15, 20-22, 21-12 से हराया। बाई के अध्यक्ष ने कहा, दोनों ही खिलाड़ियों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। यह वर्ष में दूसरा मौका है जब दो शटलर फाइनल में एक दूसरे से मुकाबले के लिए उतरे। हम यहां से अब आगे ही जाएंगे। मैं दोनों खिलाड़ियों को इस प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं।
          
बाई के महासचिव अनुप नारंग ने भी दोनों खिलाड़ियों को इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि दोनों ही खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंचने के करीब हैं। भारतीय शटलर निरंतर ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ग्लास्गो में अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए उसने महिला और पुरुष दोनों वर्गों के सभी चार क्वालिफायर में जगह पक्की कर ली है।
       
ग्लास्गो में पीवी सिंधू, साइना नेहवाल, रितुपर्णा दास और तन्वी लाड महिलाओं के एकल में भारतीय चुनौती संभालेंगी, जबकि पुरुषों में के श्रीकांत, अजय जयराम, समीर वर्मा और बी साई प्रणीत चुनौती संभालेंगे। (वार्ता)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख