35-1 का स्कोर, भारतीय हॉकी टीम ने जापान टीम का बनाया कीमा!

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (12:57 IST)
INDvsJPN भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में गुरुवार को गोल की बरसात करते हुए जापान को 35-1 से हरा दिया।इस अविस्मरणीय मैच में मनिंदर सिंह ने सर्वाधिक 10 गोल किये, जबकि मोहम्मद रहील ने सात गोल जमाये। पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच, सुखविंदर ने चार, मंदीप मोर ने तीन और जुगराज सिंह ने एक गोल किया।

इससे पूर्व, भारत ने दिन के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 7-5 से मात दी। भारत के लिये गुरजोत ने पांच गोल किये, जबकि रहील और मनिंदर ने एक-एक गोल किया। मलेशिया के गोल आरिफ इशाक, अबू इस्माइल, मोहम्मद दिन, कमरुद्दीन कमरुलज़मान और मैट स्यारमन ने दागे। (एजेंसी)<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख