शतरंज ओलंपियाड: भारत ने इतिहास रचा, पुरुष और महिला टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीते

WD Sports Desk
सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (11:31 IST)
Chess Olympiads India wins Gold :  भारत ने रविवार को इतिहास रच दिया जब उसकी पुरुष और महिला टीमों ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में अंतिम दौर में अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर इस प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक जीता।
 
ग्रैंडमास्टर डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी और आर प्रज्ञानानंदा ने स्लोवेनिया के खिलाफ 11वें दौर में अपने अपने मैच जीत लिये।
 
विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर गुकेश और अर्जुन एरिगेसी ने एक बार फिर अहम मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे भारत को ओपन वर्ग में अपना पहला खिताब जीतने में मदद मिली।
 
स्लोवेनिया के खिलाफ मुकाबले में गुकेश ने काले मोहरों से व्लादिमीर फेडोसेव के खिलाफ तकनीकी चरण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें मुश्किल से जीत मिली, लेकिन 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने शानदार रणनीति अपनाई।
 
एरिगेसी ने तीसरे बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए जान सुबेलज को मात दी।
 
इतना ही काफी नहीं था, इसके बाद प्रज्ञानानंदा ने फॉर्म में आते हुए एंटोन डेमचेंको पर एक शानदार जीत हासिल की। इससे भारत ने एक मैच रहते स्लोवेनिया पर 3-0 से जीत हासिल की।
 
भारतीय पुरुष टीम ने 22 में से 21 अंक हासिल किए। खिलाड़ियों ने सिर्फ उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला।

<

India makes HISTORY by clinching gold in both the Open and the Women's sections in the 45th #ChessOlympiad.

 Stev Bonhage pic.twitter.com/lyeU75SHYu

— International Chess Federation (@FIDE_chess) September 22, 2024 >
 
भारतीय महिलाओं ने अजरबेजान को 3.5-0.5 से हराकर देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया।
 
डी हरिका ने पहले बोर्ड पर तकनीकी श्रेष्ठता दिखाई और दिव्या देशमुख ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर तीसरे बोर्ड पर अपना व्यक्तिगत स्वर्ण पदक पक्का किया।
 
आर वैशाली के ड्रा खेलने के बाद वंतिका अग्रवाल की शानदार जीत से भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया।

<

INDIAN TEAM HAS WON 6 GOLD MEDALS 

Open Team India - Gold
Women Team India - Gold 

Open Board 1 - Gukesh Dommaraju
Open Board 3 - Arjun Erigaisi 
Women Board 3 - Divya Deshmukh 
Women Board 4 - Vantika Agrawal 

India also defended Gaprindashvili Cup  pic.twitter.com/9eMjVKnjFv

— The Khel India (@TheKhelIndia) September 22, 2024 >
भारतीय पुरुष टीम ने इससे पहले टूर्नामेंट के 2014 और 2022 चरण में कांस्य पदक जीते थे।
 
भारतीय महिला टीम ने चेन्नई में 2022 के चरण में कांस्य पदक जीता था।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

INDvsBANG: 280 रनों से भारत ने बांग्लादेश को चेपॉक पर रौंदा

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एकदिवसीय मैच में 68 रनों से हराया, लगातार 14वीं जीत

Duleep Trophy में आखिरकार आए श्रेयस अय्यर के रन

रियान पराग और रावत ने भारत ए को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

अंडर 20 एशियाई कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम का ऐलान

अगला लेख