हरमनप्रीत के 2 गोल से भारत ने स्पेन को 5-1 से हराया

Webdunia
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (00:57 IST)
एंटवर्प (बेल्जियम)। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के 2 गोल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां स्पेन को 5-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
 
हरमनप्रीत ने 41वें और 51वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा आकाशदीप सिंह (5वें मिनट), एसवी सुनील (20वें मिनट) और रमनदीप सिंह (35वें मिनट) ने भी भारत की ओर से 1-1 गोल किया।
 
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे मिनट में ही टीम 0-1 से पिछड़ गई थी। स्पेन ने अपने पहले ही मूव पर इग्लेसियास अल्वारो के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। पहले दो मैचों में दो जीत से आत्मविश्वास से भी भारतीय टीम ने 2 मिनट बाद ही आकाशदीप के मैदानी गोल से बढ़त बना ली।
 
एसवी सुनील ने भारतीय टीम में वापसी का जश्न दूसरे क्वार्टर में शानदार गोल करके मनाना और भारत को 2-1 से आगे किया। भारतीय टीम मध्यांतर तक 2-1 से आगे थी। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में कई अच्छे मूव बनाए। रमनदीप ने इसके बाद 35वें मिनट में भारत की ओर से तीसरा गोल दागा।
 
हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 4-1 से आगे किया और फिर अंतिम क्वार्टर में एक और पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम की 5-1 से जीत सुनिश्चित की।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

IPL Final 2024: KKR क्यों बन सकती है चैंपियन, जानिए प्लस और माइनस पॉइंट्स

एक तरफ गौतम की गंभीर गैंग, दूसरी और कमिंस के खूंखार शेर, कौन मारेगा बाजी? जानें फाइनल मैच की हर डिटेल

आखिरकार फॉर्म में लौटी PV सिंधू, मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची

गुरू गंभीर के सामने SRH की टीम कमजोर लेकिन कप्तान कमिंस का खौफ ही होगा KKR के लिए काफी

T20I World Cup के लिए बाबर सेना हुई घोषित, पाक टीम में इस गेंदबाज की हुई वापसी

अगला लेख