FIH Hockey Pro League में भारत ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को दी मात, पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से पाई जीत

Webdunia
गुरुवार, 16 मार्च 2023 (11:51 IST)
राउरकेला: भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मैच में बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर तीन दिन में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी।नियमित समय के दौरान दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थी।अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसे भारत ने 4-3 से अपने नाम किया। बिरसा मुंडा स्टेडियम में लगातार चौथी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
 
भारत के लिए विवेक सागर प्रसाद (दूसरे मिनट) और सुखजीत सिंह (47वें) ने निर्धारित समय में गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एफ्राम्स (37वें और 52वें मिनट) ने दोनों गोल दागे।
शूटआउट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत और दिलप्रीत सिंह ने गोल किए जिससे भारत ने अपने घरेलू अभियान का शानदार तरीके से अंत किया।
 
भारत ने  विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-2 और 6-3 से हराया था, जबकि रविवार को पहले चरण के मैच में चौथे नंबर के ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराया था।भारत ने शानदार शुरुआत की और दूसरे मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया। कप्तान हरमनप्रीत की शक्तिशाली ड्रैग-फ्लिक को ऑस्ट्रेलिया के कीपर जोहान डर्स्ट ने पैड से दूर कर दिया। लेकिन रिबाउंड पर विवेक सागर प्रसाद ने शानदार तरीके से गोल कर दिया।
विवेक भारत के लिए अपना 100वां मैच खेल रहे थे।गोल रहित दूसरे क्वार्टर के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरकार 37वें मिनट में एक सफलता हासिल की जब नाथन एफ्राम्स ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख