भारत राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी, 2026 में छोड़े गए खेलों के आयोजन का इच्छुक

WD Sports Desk
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (17:00 IST)
भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का इच्छुक है और 2026 में ग्लास्गो खेलों से बाहर किये गए सभी खेलों का आयोजन भी यहां कराने के लिये तैयार है ताकि देश की पदक तालिका पर असर नहीं पड़े। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने कहा ,‘‘ हम राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी के इच्छुक हैं और इस मसले पर राष्ट्रमंडल खेल महासंघ से औपचारिक बात हो चुकी है। हमने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर किये गए सभी खेलों का आयोजन भारत में कराने का भी अनौपचारिक प्रस्ताव रखा है।’’

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट और निशानेबाजी जैसे खेल बाहर किये जाने से भारत की पदक उम्मीदों को झटका लगा है। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बजट में कटौती के लिये सिर्फ दस खेल शामिल किये गए हैं।

सूत्र ने कहा ,‘‘ हमने यह प्रस्ताव इसलिये रखा है ताकि हमारे पदकों की संख्या पर असर नहीं पड़े । अनौपचारिक प्रस्ताव रखा जा चुका है और हमें जवाब का इंतजार है।’’

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित किये जायेंगे।हाल ही में भारत का दौरा करने वाली राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की सीईओ कैटी सेडलेयर ने कहा था कि ओलंपिक 2036 की मेजबानी की भारत की आकांक्षाओं को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से बल मिलेगा।

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी का आशय पत्र पहले ही सौंप चुका है।भारत में एकमात्र राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली में 2010 में आयोजित हुए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख