आंकड़ों में भारत और पाकिस्तान के हॉकी मुकाबले

Webdunia
गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (18:48 IST)
इंचियोन। भारत ने इंचियान एशियाई खेलों में पाकिस्तान को पेनल्टी शूट आउट में हराकर 16 साल के बाद हॉकी में सोने का तमगा जीता। इससे पहले 1998 में भारत ने बैंकॉक एशियाई खेलों में धनराज पिल्ले की अगुवाई में स्वर्ण पदक जीता था।
एशियाई खेलों की शुरुआत भारत से 1952 से हुई और 1958 से हॉकी को शामिल किया गया। एशियाड में पाकिस्तान की टीम एशियाड में 8 बार चैम्पियन बनी है जबकि भारत तीन बार विजेता बना है। तीन मर्तबा दक्षिण कोरिया ने चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है। 
 
2014 के एशियाड के हॉकी फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी एशियाड के फाइनल में आमने-सामने हुई, तब पूरी दुनिया के खेल जगत की निगाहें इन पर टिक गई। इंचियान एशियाई खेलों के फाइनल में भारत और पाकिस्तान सातवीं बार फाइनल खेल रहे थे। 
 
एशियाड के खेल इतिहास में दो मौके ऐसे भी आए जब फाइनल के बजाय राउंड रोबिन लीग के आधार पर स्वर्ण पदक फैसला हुआ।

एशियाई खेलों में हॉकी के फाइनल मुकाबलों का अब तक का रिकॉर्ड 
 
1958 : टोकियो (जापान) एशियाड में पाकिस्तान विजेता, भारत उपविजेता (राउंड रोबिन के आधार पर)
1962 : जकार्ता (इंडोनेशिया) एशियाड में पाकिस्तान ने भारत को 2-0 से हराया
1966 : बैंकाक (थाईलैंड) एशियाड में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराया
1970 : बैंकाक (थाईलैंड) एशियाड में पाकिस्तान ने भारत को 1-0 से हराया
1974 : तेहरान (ईरान) एशियाड में पाकिस्तान ने भारत को 2-0 से हराया
1978 : बैंकाक (थाईलैंड) एशियाड में पाकिस्तान ने भारत को 1-0 से हराया
1982 : नई दिल्ली (भारत) एशियाड में पाकिस्तान ने भारत को 7-1 से हराया
1986 : दक्षिण कोरिया (सिओल) के एशियाड में पाकिस्तान ने द‍.कोरिया को 2-1 से हराया
1990 : बीजिंग (चीन) एशियाड में पाकिस्तान विजेता, भारत उपविजेता (राउंड रोबिन लीग के आधार पर
1994 : हिरोशिमा (जापान) एशियाड में द. कोरिया ने भारत को 3-2 से हराया
1998 :  बैंकाक (थाईलैंड) एशियाड में भारत ने द. कोरिया को हराया (पेनल्टी शूट आउट का परिणाम (4-2), (निर्धारित समय का स्कोर 1-1 से बराबर)
2002 : बुसान (द.कोरिया) एशियाड में दक्षिण कोरिया ने भारत को 4-3 से हराया
2006 : दोहा (कतर) एशियाड में द.कोरिया ने चीन को 3-1 से हराया
2010 : ग्वांगजू (चीन) एशियाड में पाकिस्तान ने मलेशिया को 2-0 से हराया
2014 :  इंचियोन (द.कोरिया) एशियाड में भारत ने पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया (निर्धारित समय का स्कोर 1-1 से बराबर)
(वेबदुनिया न्यूज)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया