भारत की अंडर-15 फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप में पाकिस्तान से हारी

Webdunia
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (15:47 IST)
नई दिल्ली। गत चैंपियन भारत को गुरुवार को काठमांडो के एनएफए परिसर में सैफ अंडर-15 फुटबॉल चैंपियनशिप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 1-2 की उलटफेर भरी हार का सामना करना पड़ा।
 
 
इस करीबी मुकाबले में पाकिस्तान ने 85वें मिनट में विजयी गोल दागा। इससे पहले टीम ने पहले हाफ में बढ़त हासिल की लेकिन भारत ने 53वें मिनट में बराबरी कर ली। 
 
भारत ने आक्रामक शुरुआत की और गेंद को अधिकांश समय अपने कब्जे में रखा। टीम ने मौके भी बनाए लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। 
 
पाकिस्तान ने 30वें मिनट में अदनान जस्टिन के गोल की मदद से बढत़ बनाई। मध्यांतर तक पाकिस्तान की टीम 1-0 से आगे थी। 
 
दूसरे हाफ की शुरुआत में भी भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने 53वें मिनट में थलाच्यु वानलालरुआतफेला के गोल की बदौलत बराबरी हासिल की। पाकिस्तान ने हालांकि 85वें मिनट में एक और गोल दागकर जीत दर्ज की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख