भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता विश्व स्नूकर कप

Webdunia
शनिवार, 3 मार्च 2018 (22:40 IST)
नई दिल्ली। भारत के शीर्ष खिलाड़ी पंकज आडवाणी और मनन चंद्रा की जोड़ी ने पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ और बाबर मसीह की जोड़ी को 3-2 से हराकर पहला विश्व स्नूकर टीम कप जीत लिया है। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार क़तर फेडरेशन स्नूकर के खचाखच भरे हाल में भारतीय जोड़ी ने यह शानदार जीत हासिल की जिससे उन्हें 15 हजार डॉलर का पुरस्कार मिला।

भारतीय जोड़ी को पहले दो फ्रेम में संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने गलतियां भी कीं जिसका फायदा उठाकर पकिस्तान ने 2-0 की बढ़त बना ली।

भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए अगले तीन फ्रेम जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। मनन ने तीसरे फ्रेम में 39 और आडवाणी ने चौथे फ्रेम में 69 का ब्रेक लगाया। निर्णायक फ्रेम में आसिफ की एक गलती पाकिस्तान को भारी पड़ गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख