लक्ष्य सेन पर बैडमिंटन संघ ने की नोटों की बारिश, सिंधू और श्रीकांत को भी पछाड़ा

1.5 करोड़ की राशी मिलेगी बैडमिंटन खिलाड़ियों को

Webdunia
मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (15:15 IST)
नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं के लिए मंगलवार को लगभग 1.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

भारतीय बैडमिंटन दल ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उसने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए थे। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने 2021 और 2022 की विश्व चैंपियनशिप में कुल मिलाकर तीन पदक जीते थे।

महासंघ के अध्यक्ष हिमंता विश्व सरमा ने पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए कहा,‘‘ हमारे बैडमिंटन खिलाड़ियों ने लगातार देश का गौरव बढ़ाया है और यह नकद पुरस्कार पिछले दो वर्षों में उनकी शानदार उपलब्धियों को सम्मान देने का एक छोटा सा प्रयास है।’’

बर्मिंघम में रजत पदक जीतने वाली 10 सदस्यीय मिश्रित टीम को कुल 30 लाख रुपये यानि प्रत्येक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये मिलेंगे, जबकि सहयोगी स्टाफ के आठ सदस्यों में से प्रत्येक को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष और महिला एकल चैंपियन लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू को 20-20 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी को बर्मिंघम में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के लिए 25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली की युवा महिला युगल जोड़ी को कांस्य पदक जीतने पर 7.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को भी बर्मिंघम में अपने पुरुष एकल कांस्य के लिए पांच लाख रुपये जबकि स्पेन के ह्यूएलवा में 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख