Biodata Maker

दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा भारत, नजरें विश्व कप स्थान पर

Webdunia
रविवार, 30 सितम्बर 2018 (22:29 IST)
कुआलालंपुर। भारतीय फुटबॉल टीम यहां सोमवार को अपनी सबसे कड़ी चुनौतियों में से एक दक्षिण कोरिया के खिलाफ एएफसी अंडर 16 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम अगर अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही तो अगले अंडर 17 विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लेगी।
 
बिबियानो फर्नांडिज के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने एएफसी अंडर 16 चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है और उसने सामने कोरिया की चुनौती है जो प्रतियोगिता की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। भारत की अंडर 16 टीम 16 साल पहले क्वार्टर फाइनल में कोरिया से 1-3 से हार गई थी।
 
बिबियानो ने कहा, हमें पता है कि कोरिया गणराज्य प्रबल दावेदार है और हमारी टीम कमजोर मानी जा रही है। उन्होंने कहा, वे प्रबल दावेदार हैं लेकिन हमें ग्रुप चरण से ही कमजोर टीम माना जा रहा है और हम कोरिया गणराज्य के खिलाफ भी इस स्थिति का फायदा उठाना चाहते हैं।
 
कोरिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम तीन ग्रुप मैचों में 12 गोल कर चुकी है जबकि उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ है। 
 
भारत के खिलाफ भी अब तक एक भी गोल नहीं हुआ है लेकिन टीम को सेंट्रल डिफेंडर विकास युमनाम की कमी खल सकती है जिन्हें दो पीले कार्ड दिखाए जाने के बाद एक मैच के लिए निलंबित किया गया है।
 
बिबियानो ने कहा, विकास नहीं खेल पाएगा। इसके बारे में सोचकर मलाल करने का कोई मतलब नहीं है। हमारे पास जो है हमें उसी के साथ आगे बढ़ना होगा। टीम में अन्य खिलाड़ी भी हैं जो पर्याप्त सक्षम हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख