पुरुष भारतीय हॉकी टीम ने इंडोनेशिया पर दागे 16 गोल! एशिया कप से किया पाक को बाहर

भारतीय हॉकी टीम ने कर डाला असंभव सा काम!

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2022 (14:06 IST)
जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे हॉकी हीरो एशिया कप के पूल-ए के मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 की करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने पूल-ए में पाकिस्तान से ऊपर पहुंचकर जापान के साथ अंतिम-चार में प्रवेश कर लिया है।

भारत को पूरे मैच में 21 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से आठ में भारत को सफ़लता हासिल हुई, जबकि इंडोनेशिया को एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला।

भारत के लिये टिर्की और पवन राजभर ने पांच-पांच गोल किये जबकि कार्ती सेल्वम, अभरन सुदेव और एसवी सुनील ने दो-दो गोल का योगदान दिया। इंडोनेशिया का कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया।

हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में पहुंचे मलेशिया, कोरिया

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हो रहे हॉकी हीरो एशिया कप के पूल-बी के मुकाबले में मलेशिया ने बांग्लादेश को 8-1 की करारी शिकस्त थमाते हुए सुपर -चार में जगह बना ली है। कोरिया भी ओमान को ५-१ से हराकर पूल बी से सुपर चार में पहुँच गया है।

बांग्लादेश को मुकाबले में वापस लाते हुए अशरफ़ुल इस्लाम ने 21वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया, लेकिन उनकी टीम मलेशियाई फ्रंटलाइन को मौके बनाने से नहीं रोक पाई।

मैच के 24वें मिनट में फ़ैज़ल सारी ने शानदार फ़ील्ड गोल करते हुए मलेशिया की बढ़त को 3-1 कर दिया, जबकि उनके साथी रहीम ने 30वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर से एक और गोल स्कोर करके हाफ़ टाइम तक मलेशिया की लीड को 4-1 कर दिया। मलेशिया ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में मैच को बांग्लादेश की पकड़ से दूर ले जाते हुए दो गोल किये। सारी ने 31वें मिनट में एक फ़ील्ड गोल किया जबकि नजमी जज़लान ने 41वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए मैच को 6-1 पर पहुंचा दिया।

इसके अलावा, कोरिया ने भी ओमान के खिलाफ हुए गुरुवार के मुकाबले में 5-1 से जीत दर्ज की। मलेशिया और कोरिया अब पूल बी की ओर से सुपर चार में पहुंच गये हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख