Asian Champions Trophy में भारत ने जापान को 5-1 से रौंदा (Video Highlights)

WD Sports Desk
सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (15:33 IST)
INDvsJPN  भारत ने सोमवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में जापान को 5-1 से हराया। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है और इसी के साथ वह तालिका में छह अंक के साथ शीर्ष पर है।

आज यहां मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में हुये मुकाबले के पहले क्वार्टर से भारतीय टीम ने जापान को दबाव में रखा। भारतीय टीम ने आक्रमक शुरुआत करते हुए लगातार दो गोल किए। दूसरे मिनट में सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल करके अपनी टीम का खाता खोला। वहीं, भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ी अभिषेक ने फील्ड गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद जापानी खिलाड़ियों ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन वह एक भी गोल करने में सफल नहीं हुए।

चौथे क्वार्टर की शुरुआत आक्रमकता के साथ हुई और इस क्वार्टर में भारत ने दो गोल किए। मैच खत्म होने से 6 मिनट पहले भारतीय हॉकी टीम ने अपना चौथा गोल किया। उत्तम सिंह ने 54वें मिनट में मैदानी गोल दागा।
भारत की ओर से सुखजीत सिंह (दूसरे, 60वें मिनट में), अभिषेक (तीसरे मिनट में), संजय (17वें मिनट में) और उत्तम सिंह (54वें मिनट में) ने गोल किए। वहीं जापान की ओर से कजुमासा मात्सुमोतो (41वें मिनट में) ने एकमात्र गोल किया।

मैच के बाद अभिषेक ने कहा, “आज यह एक संपूर्ण टीम प्रयास था और हम बुनियादी बातों पर कायम रहे। हमने अच्छा अटैक किया और सुनिश्चित किया कि हम लक्ष्य पर हैं। मैं हीरो ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित होने पर भी बहुत खुश हूं।”

इससे पहले दिन में हुए एक दक्षिण कोरिया बनाम पाकिस्तान मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।भारतीय पुरुष हॉकी टीम बुधवार को मलेशिया से भिड़ेगी।(एजेंसी)<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख