'इंवीटेशनल हॉकी टूर्नामेंट' में भारत ने जापान को 4-2 से पीटा

Webdunia
शनिवार, 27 जनवरी 2018 (17:50 IST)
हैमिल्टन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए चार राष्ट्रों के इंवीटेशनल टूर्नामेंट में दूसरे चरण के आखिरी पूल मैच में शनिवार को जापान को 4-2 से पीट दिया। विश्व रैंकिंग में छठे नंबर की टीम भारत रविवार को अब फाइनल में तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम से मुकाबला करेगी।


यहां गालाघेर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विवेक सागर प्रसाद ने 12वें, वरुण कुमार ने 30वें, मनदीप सिंह ने 58वें और रमनदीप सिंह ने 58वें मिनट में गोल किए। जापान के लिए सेरेना तनाका ने 14वें और शोटा यमादा ने 43वें मिनट में गोल दागे।

विश्व रैंकिंग में छठे नंबर की टीम भारत रविवार को अब फाइनल में तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम से मुकाबला करेगी जिसने मेजबान न्यूजीलैंड को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। दूसरे चरण में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है।

भारत ने इससे पहले दूसरे चरण के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से और फिर बेल्जियम को 5-4 से हराया था। टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय चल रही भारतीय टीम ने अपने पिछले प्रदर्शन को यहां भी बरकरार रखा और 12वें मिनट में ही विवेक सागर प्रसाद के गोल से 1-0 की बढ़त बना ली।

हालांकि इसके दो मिनट बाद ही 14वें मिनट में तनाका ने भारतीय रक्षापंक्ति को छकाते हुए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भारत को दो पेनल्टी कार्नर मिले। पहला पेनल्टी बेकार जाने के बाद वरुण कुमार ने 30वें मिनट में दूसरे पेनल्टी को गोल में तब्दील कर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनल्टी कार्नर मिला। भारत को 32वें मिनट में मिले पेनल्टी पर हरमनप्रीत सिंह ने शॉट लगाया जिसे जापानी गोलकीपर ने रोक लिया। 43वें मिनट में शोता यमादा ने दूसरे पेनल्टी कार्नर को गोल में पहुंचाकर जापान को 2-2 की बराबरी पा ला दिया।

चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत ने अधिक आक्रामक रवैया अपनाया, जबकि जापान का डिफेंस कमजोर पड़ता गया। भारत ने इसका फायदा उठाते हुए 58वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 4-2 की अपराजेय बढ़त दिला दी। भारत के लिए 58वें मिनट में पहला गोल मनदीप सिंह ने और इसी मिनट में दूसरा गोल रमनदीप सिंह ने किए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख